इंटरनेट डेस्क। खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली अब सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर धाक जमाने में सफल हुए हैं।

विराट कोहली साल 2020 में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सबसे अधिक छाये रहे। यानी इस साल ट्विटर पर सर्वाधिक चर्चा किए जाने वाले भारतीय पुरुष खिलाडिय़ों में टी इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पहला स्थान मिला है।

इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर रहे। जबकि मुम्बई इंडियंस को पांचवीं बार चैम्पियन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। इस साल दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां काफी समय तक ठप्प रही थीं। इस दौरान खिलाडिय़ों और प्रशंसकों ने ट्विटर के माध्यम से अपना समय बिताया।

भारत में विश्व के खेल दिग्गजों के बारे में ट्वीट किए जाने के मामले में पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर रहे। इस मामले में दूसरे स्टान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर दूसरे और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स रहे।