इंटरनेट डेस्क। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से किसानों की समस्याओं का हल निकालने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने कई ट्वीट किए हैं।

यह बड़ी विडंबना है कि देश के अन्नदाता किसान भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं क्योंकि सरकार उनकी पीड़ा को नहीं सुन रही। हमारे किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन का उदाहरण पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया है।सरकार को अपना अहंकार छोड़ना चाहिए और किसानों की समस्याओं का हल निकालना चाहिए।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 14, 2020

उन्होंने ट्वीट किया कि यह बड़ी विडंबना है कि देश के अन्नदाता किसान भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि सरकार उनकी पीड़ा को नहीं सुन रही। हमारे किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन का उदाहरण पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया है। सरकार को अपना अहंकार छोडऩा चाहिए और किसानों की समस्याओं का हल निकालना चाहिए।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा नेताओं द्वारा किसान आंदोलन की निंदा करने वाले बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय हैं। सरकार को किसानों की परेशानियों को संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहिए तथा इनका सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना चाहिए बजाय इसके कि किसानों के आंदोलन के लिए राष्ट्रविरोधी तत्वों को जिम्मेदार ठहराएं।

तीसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन उनकी वास्तविक चिंताओं को लेकर है, जिनकी सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है। कृषि कानून जोकि किसान वर्ग के हित में नहीं हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।


किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन उनकी वास्तविक चिंताओं को लेकर है, जिनकी सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है। कृषि कानून जोकि किसान वर्ग के हित में नहीं हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 14, 2020

Twitter Mentions