इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आज शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हुआ। बताया जाता है कि धमाके इतनी तेज था कि घर की छत तक उड़ गई। हादसे में 4 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

मीठा रामजी का खेड़ा गांव(चित्तौड़गढ़) में घर में हुए सिलेंडर विस्फोट से 3 व्यक्तियों की मृत्यु दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें,दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना है।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 19, 2021

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर इलाके में हुआ। वहां एक परिवार अपने घर में चैन की नींद सो रहा था। इसी दौरान तड़के घर में गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई और छत उड़ गई। मलबे में दबने से और झुलसने से परिवार के 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई।

घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल बुलाई और आग पर काबू पाया।


Twitter Mentions