पॉलिटिकल डेस्क। असम विधानसभा चुनावों नजदीक हैं। 27 मार्च को पहले चरण में चुनाव होंगे। मतलब अब सिर्फ आठ दिन शेष हैं। ऐसे में दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का यहां जमावड़ा लगा हुआ है। आज शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे और एक चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नागपुर में पैदा हुई एक फोर्स पूरे देश को नियंत्रित करना चाहती है।

You think democracy is declining. Youth is unemployed, farmers are protesting, CAA is there. We can't ask the people of Assam to forget their culture, language if they come to Delhi. One force,born in Nagpur, trying to control the whole country: Rahul Gandhi in Dibrugarh, Assam pic.twitter.com/W1Txo035Bv

— ANI (@ANI) March 19, 2021

एएनआई की एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ में आज शुक्रवार को राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा आपको लगता है कि लोकतंत्र में गिरावट आ रही है। युवा बेरोजगार है, किसान विरोध कर रहे हैं, सीएए है। लेकिन हम अगर दिल्ली में आते हैं तो हम असम के लोगों से उनकी संस्कृति, भाषा को भूलने के लिए नहीं कह सकते।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) मिलकर इस देश की सत्ता और लोगों को नियंत्रित करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि सब कुछ उनके मन मुताबिक हो। एक देश हो, एक ही भाषा और एक ही धर्म हो। लेकिन क्या ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में संभव है जिसकी पहचान ही सर्व धर्म समभाव से है।



Twitter Mentions