खेल डेस्क। बहुत ही कम समय में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 18 जनवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। एक समय भारतीय टीम के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में रह चुके विनोद कांबली को गुरु रमाकांत आचरेकर सचिन तेंदुलकर से भी अधिक टैलेंटेड मानते थे।

बाएं हाथ के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने शुरुआत सात टेस्ट मैचों में चार शतक लगा दिए थे। इसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। कांबली टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

हालांकि कांबली बाद में इस प्रदर्शन को आगे जारी नहीं रख सके। इसी कारण उनका अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा लम्बा नहीं चल सका। कांबली ने सचिन तेंदुलकर के साथ हैरिस शील्ड ट्रॉफी में 664 रनों की नाबाद साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया था। हालांकि बाद में ये रिकॉर्ड टूट गया है।