इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ड्रग्स का जाल लगातार फैलता जा रहा है। बड़ी मात्रा में मुंबई मायानगरी में ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही है। हर रोज बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त हो रहा है वहीं कई ड्रग्स पैडलर भी नारकोटिक्स टीम की गिरफ्त में आ रहे हैं। आज बुधवार को भी मुंबई में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। बताया जाता है कि मुंबई में आज 15 करोड़ रुपये की 5 किलो हेरोइन जब्त की गई है। वहीं मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Two persons have been arrested by the Anti-Narcotics Cell of the Mumbai crime branch. Police seized 5 kg of heroin worth Rs 15 crores from the Dongri area of Mumbai. Both accused belongs to Rajasthan:
Mumbai Police Commissioner Hemant Nagrale pic.twitter.com/8nK1p0Gogp

— ANI (@ANI) October 6, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुंबई के डोंगरी इलाके से 15 करोड़ रुपये की 5 किलो हेरोइन जब्त की है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया कि ड्रग्स के इस रैकेट में पकड़े गए दोनों आरोपीराजस्थान के निवासी हैं। वहीं पहले भी कई मामलों में दोनों का नाम आ चुका है।



Twitter Mentions