स्पोर्ट्स डेस्क। टेनिस की दुनिया केविश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया केनोवाक जोकोविच ने विंबडलन 2021 का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंनेइटली के मैटियो बेरेटिनी को हराकर करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। फाइनल मुकाबला तीन घंटे 23 मिनट तक चला। जिसमें जोकोविच ने 6-7 (4), 6-4, 6-4, 6-3 मुकाबला अपने नाम कर लगातार तीसरी बार विंबलडन ग्रैंडस्लेम पर अपना नाम लिखवाया।

This legendary tale gains yet another chapter.@DjokerNole is the #Wimbledon champion for a sixth time pic.twitter.com/3nTlNNMJY2

— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2021

विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, नोवाक जोकोविच छह बार विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं।इस जीत से जोकोविच ने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकार्ड की बराबरी कर ली है। जोकोविच का ये 30वां ग्रैंडस्लेम फाइनल है।नोवाक जोकोविच ने विंबलडन का खिताब जीतने के बाद टोक्यो ओलंपिक में अपने खेलने के बारे में कहा कि उन्होंने अभी तक फैसला नहीं किया है। लगातार टेनिस खेलने के कारण वे थक चुके हैं।

A historic moment.#Wimbledon pic.twitter.com/hPjdocFnJz

— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2021

उनका ओलंपिक में खेलना 50-50 माना जा रहा है। जोकोविच ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन सहित तीनों ग्रैंडस्लेम पर कब्जा जमाया है। यदि वे ओलंपिक में खेलकर गोल्ड जीतते हैं और फिर अंतिम ग्रैंडस्लेम यूएस ओपन भी जीत लेते हैं तो ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। आज तक ऐसा कोई नहीं कर पाया है।


Twitter Mentions