इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले और आसपास के इलाके में हिमस्खलन के बाद आई बाढ़ ने जान-माल की बहुत हानि पहुंचाई है। अभी भी लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। आज शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 206 लापता लोगों में से अब तक 36 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं अभी भी 168 लोग लापता बताये जा रहे हैं।

Out of the 204 missing persons, 36 bodies have been recovered. 168 persons still missing. Relief and rescue operation underway: DGP Uttarakhand Ashok Kumar pic.twitter.com/6HmxzqVB1Y

— ANI (@ANI) February 12, 2021

वहीं राज्य की पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने बताया है कि संभावना है कि तपोवन क्षेत्र के पास रैनी गांव के ऊपर पानी जमा हो रहा है। कई हवाई सर्वे भी किए गए हैं।

8-सदस्यीय एसडीआरएफ टीम को आज शुक्रवार को वहां की स्थिति का आकलन करने के लिए पैदल भेजा है। गांव के निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

There's a possibility that water is being accumulated above Raini village near Tapovan area. Many aerial recces have been done. An 8-member SDRF team sent today on foot to assess the situation. Further action to be taken after evaluation: Ridhim Aggarwal, DIG SDRF #Uttarakhand pic.twitter.com/GuDEa9PKDn

— ANI (@ANI) February 12, 2021

गौरतलब है कि राज्य में हिमस्खलन के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ज्यादातर आसपास के इलाके में बहुत नुकसान हुआ है। कई गांवों के घर तो पूरी तरह टूट चुके हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी सहित कई सैन्य बल खोज एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं।



Twitter Mentions