इंटरनेट डेस्क। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कहा कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को मार दिया। भाजपा सांसद ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवा दी। न तो महात्मा गांधी और न ही पंडित नेहरू उनकी लोकप्रियता के सामने टिक सके।

साक्षी महाराज का बयान उस दिन आया जिस दिन देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा था। कोलकाता में इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

#WATCH | "My allegation is that Congress got Subhash Chandra Bose killed....Neither Mahatma Gandhi nor Pandit Nehru could stand in front of his popularity," said BJP MP Sakshi Maharaj in Unnao yesterday pic.twitter.com/gaJJ6Le4j6

— ANI UP (@ANINewsUP) January 24, 2021

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में वकील जानकीनाथ बोस के घर हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए भी नेताजी को जाना जाता है।



Twitter Mentions