इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां इन चुनावों में पूरा दम-खम झोंक रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 12 अक्टूबर से 'समाजवादी विजय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी का लग्जरी बस के रूप में विशेष रथ तैयार किया गया है जिसपर अखिलेश यादव पूरे राज्य में घूम-घूम कर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे।

Lucknow | Samajwadi Party president Akhilesh Yadav will embark on a 'Samajwadi Vijay Yatra' from October 12, ahead of 2022 Assembly polls pic.twitter.com/W1NpizYldP

— ANI UP (@ANINewsUP) October 9, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। अलग-अलग चरण में तीन माह का समय तय किया गया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवपहले चरण में लखनऊ से चलकर कानपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा होगी।

इसके बाद सपा अध्यक्ष बुंदेलखंड पहुंचेंगे।इसी रूट पर चलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पिछले चुनावों में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। 21 जुलाई को रथ से उन्नाव पहुंच कर जनसभा कर चुके हैं। अब दोबारा चुनावी रथ लेकर 12 अक्तूबर से निकल रहे हैं। इसमें भी लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेंगे।



Twitter Mentions