स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ट्वेंटी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप के सुपर-12 के क्वालीफाइंग राउंड में श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत के साथ ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप के सुपर-12 में प्रवेश कर लिया है। श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले में कल आयरलैंड को 70 रनों से हराकर पाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई जिसके बाद श्रीलंका ने सुपर-12 में प्रवेश कर लिया है। उधर ग्रुप बी में स्कॉटलैंड ने भी दो मैचों में दो में जीत हासिल करके सुपर-12 में जगह बना ली है। वहीं बांग्लादेश को सुपर-12 में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करनी होगी। तभी टीम सुपर-12 में प्रवेश कर पाएगी।

Sri Lanka are through to the Super 12 stage ????#T20WorldCup | #SLvIRE | https://t.co/xgqgWxHLwY pic.twitter.com/oE9rPQSUsr

— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 20, 2021

श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। वहीं ल्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 18.3 ओवरों में 101 रनों पर आलआउट हो गई।श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक 71 रनों की शानदार पारी खेली। हसरंगा ने 47 गेंदों का सामना किया और 10 चौके व एक छक्का लगाया।

वहीं ओपनर पथुम निसांका ने 61 रन बनाए। निसांका ने 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शनाका ने 11 गेंदों पर 21 रन जड़ दिये। शनाका ने दो चौके औ एक छ्क्का लगाया। वहीं आयरलैंड की ओर से कप्तान एंड्रयु बालबिर्नी ही एकमात्र 41 रनों की पारी खेल पाए।


Twitter Mentions