इंटरनेट डेस्क। जापान की राजधानीटोक्यो में चल रहे 32वें ओलंपिक खेलों में आज शुक्रवार को 15वें दिन पूरे भारत की नज़रें भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर रहेंगी।नीरज चोपड़ा के पास भारत के लिए ओलंपिक खेलों में पहला मेडल जीतने का मौका होगा। यदि वे ओलंपिक खेलों में कोई पदक जीतते हैं तो नीरज चोपड़ा देश के पहले जेवेलिन थ्रोअर होंगे जो ओलंपिक में पदक जीतेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले प्रयास में ही 86.65 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।भारत ने अबतक टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं लेकिन उसे अब तक स्वर्ण हासिल नहीं हुआ है।

नीरज ने जर्मनी के जोहानेस वेटेर को पीछे छोड़ा था जो स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।जोहानेस ने भी हालांकि, 85.64 मीटर का थ्रो कर ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल किया था।