इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन आज ही के दिन यानी 21 मई, 1991 को एक बम विस्फोट के कारण हो गया था। पूर्व पीएम राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं।

देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने ही 18 वर्ष के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को नमन किया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

दूरदर्शी सोच के धनी श्री राजीव जी ने वर्षों पहले जिस कम्प्यूटर व सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है। जिसकी जड़ों ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया है, वर्तमान कोरोना महामारी से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।

दूरदर्शी सोच के धनी श्री #RajivGandhi जी ने वर्षों पहले जिस कम्प्यूटर व सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है।जिसकी जड़ों ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया है, वर्तमान कोरोना महामारी से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 21, 2021

Twitter Mentions