जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर दी है।

अजय माकन ने ट्वीट किया कि किसानों के हितों की लड़ाई लडऩे-किसानों की आवाज बुलंद कर, केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कानूनों को वापस लेने हेतु संघर्ष के लिए राहुल गांधी 12 एवं 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान दौरे के दौरान शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच सभा कर सकते हैं। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा लम्बे समय से आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन को कांग्रेस भी समर्थन दे चुकी है।

राहुल गांधी के राजस्थान के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर चुके हैं।


किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने-

किसानों की आवाज़ बुलंद कर, केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले क़ानूनों को वापस लेने हेतु संघर्ष के लिए-@RahulGandhi जी, 12 एवं 13 फ़रवरी को राजस्थान आएँगे।

— Ajay Maken (@ajaymaken) February 6, 2021

Twitter Mentions