इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी केवल अपने पत्रकार और पूँजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आज सच्चाई सबके सामने है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये समझना गलत है कि ये सत्याग्रह सिर्फ किसानों के लिए है। इन तीन कृषि-विरोधी कानूनों का असर मध्यम वर्ग पर भी पड़ेगा जब एपीएमसी नष्ट हो जाएँगे और अनाज के दाम आसमान छुएँगे। मोदी जी सिर्फ अपने पत्रकार और पूँजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आज सच्चाई सबके सामने है।

गौरतलब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को किसानों और केन्द्र सरकार के बीच हुई नौवें दौर की वार्ता एक बार फिर से बेनतीजा रही।

ये समझना ग़लत है कि ये सत्याग्रह सिर्फ़ किसानों के लिए है।

इन तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों का असर मध्यम वर्ग पर भी पड़ेगा जब APMC नष्ट हो जाएँगे और अनाज के दाम आसमान छुएँगे।

मोदी जी सिर्फ़ अपने पत्रकार और पूँजीपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आज सच्चाई सबके सामने है! pic.twitter.com/SPrdcfJfAN

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2021

Twitter Mentions