इंटरनेट डेस्क। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे सफल फुटबॉल खिलाडिय़ों में शामिल है। आज हम दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले इस फुटबॉल खिलाड़ी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति लगभग $500 मिलियन डॉलर है। इसी कारण वह दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं।

5 फरवरी 1985 को मदीरा द्वीप में जन्में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जब फुटबॉल खेलना शुरू किया और तब वह 12 साल की उम्र के थे। वह 16 साल की उम्र में मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले पहले पुर्तगाली खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने 2002 में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 12 मिलियन पाउंड के रिकॉर्ड शुल्क के लिए साइन किया गया था। वह अपने फुटबॉल करियर में 760 गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो ने 168 अंन्तरराष्ट्रीय मैचों में 102 गोल किए हैं।