स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज शुक्रवार को डबल हेडरमैच खेले जाएंगे। आईपीएल 14 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं 56वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच शाम साढ़े सात बजे से होगा।मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा। मुंबई यदि आज हैदराबाद को बड़े अंतर से हराती है तो उसकी नेट रनरेट में इजाफा हो सकते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के प्लेआफ में पहुंचने की संभावना बन सकती है। मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच आज दोपहर साढ़े तीन बजे से अबुधाबी में होगा।

???? ⚔️ ????

The Men in Blue and Gold get ready for the SRH challenge????????#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #SRHvMI #KhelTakaTak @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/vAp9Eu0hKQ

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 8, 2021

केकेआर ने राजस्थान को गुरुवार को हराकर प्लेऑफ में लगभग जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस के अभी 13 मैचों में 12 प्वॉइंट है और वो प्वॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट माइनस 0.048 है। वहीं केकेआर के 14 प्वॉइंट है और नेट रनरेट +0.587 है।

सनराइजर्स हैदारबाद आईपीएल लीग से पहले ही बाहर हो चुकी है। हैदराबाद ने 13 मैचों में से 10 में हार मिली है वहीं तीन मैचों में जीत से मात्र 6 अंक लेकर सबसे अंतिम स्थान पर है।


Twitter Mentions