भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हैं। आज ही के दिन वर्ष 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सशक्त नेतृत्व में और पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता के चलते पोखरण रेंज में भारत ने सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर अपना परचम लहराया था।

पूर्व प्रधानमंत्री, हमारे अग्रज,श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कुशल नेतृत्व और पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के मार्गदर्शन में 1998 में आज के ही दिन भारत ने पोखरण-II का सफल परीक्षण कर विश्व को अपनी शक्ति से परिचित कराया था।#NationalTechnologyDay2022 pic.twitter.com/pPypGZ5mAu

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 11, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को यह गौरवशाली दिन प्रदान करने में अमूल्य योगदान देने वाले हमारे वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के जवानों को वे नमन करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



Twitter Mentions