इंटरनेट डेस्क।झारखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा अब कम होता दिखाई दे रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में आज बुधवार को85 नए मामले सामने आए है। वहीं इस अवधि में120 लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है ये राहत की बात है। राजधानी रांची में 9केस मिले हैं।

Jharkhand reports 85 COVID cases, 120 patient recoveries in the past 24 hours

Active cases: 914
Death toll: 5,113 pic.twitter.com/oqAaVKRkXT

— ANI (@ANI) June 30, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक झारखंड में5,113 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक3 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

47165 कोरोना टेस्ट पिछले 24 घंटे में किए गए हैं। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 914 है। सर्वाधिक 17 कोरोना मरीज ईस्ट सिंहभूम जिले से मिले हैं।



Twitter Mentions