इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज मंगलवार कोशासन सचिवालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। ग्रामीण एवं दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन सचिवालय में स्वागत कक्ष बनाने की बजट में घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह आधुनिक स्वागत कक्ष करीब 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया गया है।

शासन सचिवालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया। ग्रामीण एवं दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन सचिवालय में स्वागत कक्ष बनाने की बजट में घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह आधुनिक स्वागत कक्ष करीब 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया गया है। pic.twitter.com/48JfyDgV0o

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई आदि मंत्री मौजूद रहे।

सीएम ने कहा किदेशभर में डीएपी खाद की कमी है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में वृद्धि के कारण उर्वरक कम्पनियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीएपी का आयात नहीं किया जा रहा है। इससे सरसों व अन्य फसलों की बुवाई पर असर पड़ रहा है।


Twitter Mentions