स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण का आगाज 29 सितंबर से होने जा रहा है। 29 सिंतबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनरअप चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ये मुकाबला होगा। इसके लिए मुंबई इंडियंस ने दुबई में जमकर तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल के लिए दुबई पहुंचने वाली टीमों से सबसे पहले मुंबई ने ही दुबई में अपना डेरा डाला था। वहीं आज मंगलवार को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जमकर पसीना बहाया है। रोहित शर्मा इस समय 6 दिन के क्वारंटीन टाइम से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने होटल में ही जमकर साइकिलिंग की वहीं फिटनेस के अन्य विकल्प भी आजमाये हैं।

????????????????????????????▒▒▒ ????#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 @ImRo45 pic.twitter.com/UqTYdgLVWf

— Mumbai Indians (@mipaltan) September 14, 2021

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कप्तान रोहित शर्मा के फिटनेस की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर साझा की हैं। इनमें रोहित शर्मा साइक्लिंग करते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इसके अतिरिक्तफील्डिंग कोच जेम्स पामेंट का भीएक वीडियो शेयर किया जिसमें यूएई पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ वह ड्रिल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के तीन धुरंधर कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव तीनों एक साथ इंग्लैंड के मैनचेस्टर से चार्टर प्लेन के जरिये दुबई पहुंचे थे। सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को अन्य देशों से दुबई लाने के लिए चार्टर प्लेन का खूब उपयोग कर रही हैं।


Twitter Mentions