इंटरनेट डेस्क। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आज देशव्यापी चक्का जाम 12 बजे से जारी है जो 3 बजे तक चलेगा। किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, चक्का जाम का असर राजधानी दिल्ली में नहीं होगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। यहां करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Delhi: Personnel of Security Forces including that of Rapid Action Force deployed at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh).

Around 50,000 personnel of Delhi Police, Paramilitary & Reserve Forces have been deployed in Delhi-NCR region, as per Delhi Police. pic.twitter.com/PBZleWSQOY

— ANI (@ANI) February 6, 2021

किसानों के प्रदर्शन के दौरान शहीदी पार्क में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। यहां बड़ी संख्या में चक्का जाम में शामिल प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं जम्मू और कश्मीर में 'चक्का जाम' के तहत जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की अपील करते हैं। हम दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी से किसानों को जोड़ेंगे। नए युग का जन्म होगा। इसमें राजनीति वाले कहां हैं, यहां कोई नहीं आ रहा है। ये जन आंदोलन है। रोटी तिजोरी में बंद न हो, ये उसका आंदोलन है। यूपी और उत्तराखंड में कुछ हंगामा करने वाले थे, इसलिए वहां चक्का जाम नहीं किया जाएगा। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम अक्टबूर तक बैठेंगे।

देशव्यापी चक्काजाम के तहत कृषि कानूनों के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे।



Twitter Mentions