इंटरनेट डेस्क। अभी देश के कई हिस्सों में तौकते (ताउते) चक्रवार ने कहर मचाया है। ताउते के कहर से उबरे भी नहीं कि एक और चक्रवात ने दस्तक दे दी है।भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटे में हवा का कम दबाव बनने की आशंका है जो चक्रवात का रूप ले सकता है। इस चक्रवात को यास नाम दिया गया है।पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ये चक्रवात तबाही मचा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यास चक्रवात को देखते हुएबंगाल और ओडिशा में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठकें शुरू कर दी है और तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं।भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि हवा का कम दबाव उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा है।

26 मई की शाम तक यह बंगाल की खाड़ी से टकराएगा या ओडिशा के तट से। इस साल बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा।