इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना वायरस अब बेकाबू हो गया है। इस कारण इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.73 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोगों के सामने यहीं सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगेगा। लॉकडाउन को लेकर लोगों के मन में दहशत बनी हुई है।

इसी बीच लॉकडाउन को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बयान दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा, फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कोरोना वायरस को नियंत्रण के लिए हम स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में लॉकडाउन का उद्देश्य अलग था, स्थितियां अलग प्रकार की थी। उस समय हमारे पास कोई कोरोना वैक्सीन नहीं थी।

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में 2,73,810 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढक़र 1,50,61,919 हो गई है। पिछले एक दिन में 1,619 कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद इस वायरस के कारण भारत में कुल 1,78,769 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।