इंटरनेट डेस्क।यूपी पंचायत चुनाव में आज रविवार को मतगणना का दौर चल रहा है।इन चुनावों में कानपुर के चर्चित बिकरू गांव में भी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां25 साल बाद हुए निष्पक्ष मतदान में प्रधान के रूप में एक महिला का चुनाव किया गया है। आरक्षित सीट पर मधु नाम की महिला ने जीत दर्ज की है।हिस्टीशीटर विकास दुबे के मारे जाने के बाद यहां करीब ढ़ाई दशक बाद चुनाव हुए हैं।

एबीपी न्यूज के अनुसार, जीतने वाली प्रत्याशी मधु ने 381 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बिंद कुमार को 327 वोट ही मिले। इससे पहले यहां गैंगस्टर विकास दुबे के खौफ के कारण कोई चुनाव तो दूर कोई उम्मीदवार खड़ा भी नहीं होता था। आलम ये होता था कि उन्हें निर्विरोध हर बार प्रधान चुन लिया जाता था। 25 साल से यहां चुनाव ही नहीं हुए थे।

अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बिकरू गांव अब फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। लोगों ने जीत के बाद महिला प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि जीतने वाली महिला गांव के लोगों की पसंद है। इसीलिये उन्होंने जीत हासिल की है।