इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने आज बुधवार को 5 राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं चुनाव प्रभारी के साथ सह प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं। राजस्थान के जोधपुर से भाजपा के लोकसभा सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने पंजाब में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। pic.twitter.com/BxmVYsO6kG

— BJP (@BJP4India) September 8, 2021

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार,बीजेपी ने पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में होने जा रहे आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है।बीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।केंद्रीय खेल मंत्रीअनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल यूपी में बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी की भूमिका में होंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के साथ-साथ संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की। pic.twitter.com/PvUWtslBGm

— BJP (@BJP4India) September 8, 2021

उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी चुनाव प्रभारी होंगे। सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह होंगे।पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मणिपुर में बीजेपी के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहींमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोवा में बीजेपी के प्रभारी होंगे।


Twitter Mentions