इंटरनेट डेस्क। असम में आज ब्रह्मपुत्र नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास आज बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने का खबर है।असम के ब्रह्मपुत्र नदी में हुई नाव दुर्घटना पर जोरहाट के एडिशनल डीसी दामोदर बर्मन ने कहा किनाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 10 लोगों को गोताखोरों की मदद से तलाश किया जा रहा है।

We have located the boat that capsized, it is located 1.5 kilometers from the spot. We will have to cut open its top portion, only then can we reach under it. NDRF and SDRF are making arrangements for it: Assam CM Himanta Biswa Sarma on Jorhat boat collision incident pic.twitter.com/ZTvdDJWjOz

— ANI (@ANI) September 8, 2021


वहीं हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को फोन करके जोरहाट के नीमतीघाट में नाव दुर्घटना के बारे में जानकारी ली और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में अपडेट लिया। गृह मंत्री अमित शाहने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

Two boats collided, one of them capsized. As of now, it's difficult to ascertain number of people on it. However, 42 people rescued so far. One woman died. So far, 4 people have been reported missing but the entire report will come in 2-3 hours: Assam CM on Jorhat boat collision pic.twitter.com/HgQsp8N2K7

— ANI (@ANI) September 8, 2021

हादसे में मिली जानकारी में कहा गया है किएक नाव का दूसरी नांव के साथ टक्कर हुई जिसके बाद एक नाव पलट गई। नांव में कितने लोग थे अभी तक पता नहीं चल पाया। 42 लोग हमें मिले हैं। एक महिला की मृत्यु हुई। 4 लोग अभी लापता है। जो नाव पलट गई थी वह हमें मिल गई।



Twitter Mentions