इंटरनेट डेस्क।महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद भारी तबाही का मंजर देखा जा रहा है।रायगढ़ जिले केमहाड गांव में लैंडस्लाइड के कारण कम से कम 36लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।अभीभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई, गोवा, तेलंगाना सहित कई जगह बाढ़ इस समय भारी तबाही ला रही है।

A total of 36 people died in the district due to landslides, 32 of them died in Talai and 4 in Sakhar Sutar Wadi. 30 people trapped: Nidhi Chaudhary, District Collector, Raigad#Maharashtra

— ANI (@ANI) July 23, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,महाड में भूस्खलन स्थल से 36 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है।अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

#WATCH Incessant rains damage roads in Mahad of Raigad district in Maharashtra

A total of 36 people have died in the district due to landslides pic.twitter.com/kebygVcPjt

— ANI (@ANI) July 23, 2021

रायगढ़ जिला संरक्षक मंत्री अदिति तटकरे भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया किमहाड के पास तलाई गांव में भूस्खलन के बाद बचाव दल की एक टीम ने मलबे से 36शव निकाले हैं। गुरुवार की देर रात पहाड़ी के हिस्से के खिसकने सेकुछ घर भूस्खलन की चपेट मेंआ गए।



Twitter Mentions