स्पोर्ट्स डेस्क। अब से कुछ ही देर बाद जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत होने वाली है। टोक्यो खेल गांव में मौजूद भारतीय दल के ध्वजवाहक भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला बॉक्सर एम.सी. मैरीकॉम ने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। खेल गांव में ओलंपिक की तैयारियों को बेहद ही शानदार तरीके से पूरा किया गया है। आज ओलंपिक में तीरंदाजी स्पर्धा में भारतीय टीम अपनी चुनौती पेश कर रही है।

Indian flag bearers to #TokyoOlympics boxer MC Mary Kom and Indian hockey team captain Manpreet Singh share pictures from the Olympic village before the start of the opening ceremony pic.twitter.com/6HTqfXICV1

— ANI (@ANI) July 23, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय महिला बॉक्सर और ओलंपिक पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी एम.सी मैरीकॉम ने भारतीय ध्वज तिरंगे के साथ ओलंपिक खेल गांव के बाहर फोटो शेयर की है। मैरीकॉम और मनप्रीत भारतीय परिधानों में भारतीय संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं। ओलंपिक खेल गांव में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।


Twitter Mentions