स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को हराकर लीग से बाहर कर दिया। वहीं मुंबई इंडियंस फिर से प्लेआफ की जंग में लौट आई है। अंतिम मैच में केकेआर और मुंबई इंडियंस की किस्मत का फैसला होगा। ये पता चल जाएगा कि इन दोनों टीमों में से प्लेआफ में शामिल होगी।

4⃣ Overs
1⃣4⃣ Runs
4⃣ Wickets

ICYMI: Sit back & relive this excellent bowling display from @mipaltan speedster Nathan Coulter-Nile. ???? ???? #VIVOIPL #RRvMI

Watch ???? ????https://t.co/HS951OdCZX

— IndianPremierLeague (@IPL) October 5, 2021

आज के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो खूबसूरत सिक्स भी लगाए वहीं एक चौका भी उनके बल्ले से निकला। रोहित शर्मा ने इन दो छक्कों की बदोलत आईपीएल में 400 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। रोहित टवेंटी-20 मैचों में 400 छक्के लगाने वालों कीमाइलस्टोन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल में रोहित अब तक 211 मैचों में 5571 रन अपने नाम कर चुके हैं। इनमें से 4300 से ज्यादा रन उन्होंने मुंबई के लिए बनाए हैं।


Twitter Mentions