भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12.30 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का अभिनंदन करने वाले हैं... जी हाँ, दरअसल उन्हें एक करोड़ रुपये सम्मान निधि के रूप में दिये जाने वाले हैं. आप सभी को बता दें कि विवेक टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। आप सभी को बता दें कि टीम के ग्रुप मैचों में उन्होंने अहम गोल किए और साथ ही अच्छी मदद भी की। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उसके बाद कांस्य पदक के मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और 4-3 से जीत हासिल की। आपको बता दें कि 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में मेडल जीता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के विवेक ने अर्जेंटीना के खिलाफ गोल कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. विवेक की बात करें तो वह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म इटारसी तहसील के शिवनगर चंदौन गांव में हुआ था और उनके पिता रोहित प्रसाद सागर शिक्षक हैं।


विवेक सागर ने 2019 में चार राष्ट्र टूर्नामेंट, राष्ट्रमंडल खेलों, चैंपियंस ट्रॉफी, युवा ओलंपिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज़, एशियाई खेलों और अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ और 2018 में फाइनल सीरीज़ भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह एशियाड 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।