इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्रीसर्वानंद सोनोवाल ने आज मंगलवार को गुवाहाटी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद रहे। सर्वानंद सोनोवाल वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय आयुष,पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मंत्री हैं।

असम: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, ''असम की जनता का आशीर्वाद चाहता हूं क्योंकि उनके आशीर्वाद की वजह से ही देश के जनता की सेवा करने का मौका मिला है।'' pic.twitter.com/P07Y8FOmbt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय आयुष मंत्री औरअसम के पूर्व मुख्यमंत्रीसर्वानंद सोनोवाल ने राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा किअसम की जनता का आशीर्वाद चाहता हूं क्योंकि उनके आशीर्वाद की वजह से ही देश के जनता की सेवा करने का मौका मिला है।

गौरतलब है कि सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ जिले के मुलुक गांव से संबंध रखते हैँ। मोदी के प्रधानमंत्री के प्रथम कार्यकाल के दौरान वे डिब्रूगढ़ से सांसद चुने गए थे। इस दौरान उन्हेंकेंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास, उद्यमिता, युवा मामले और खेल मंत्रालय का भार सौंपा गया था।



Twitter Mentions