इंटरनेट डेस्क। देशभर में कई राज्यों में मानसून आफत बरसा रहा है। भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बीच जनजीवन पूरी तरह चरमरा गया है। उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में हालात बेहद खराब हैं। यूपी के प्रयागराज जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा दिखाई देने लगा है। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों तक में पानी घुस आया है। तेज बारिश के बाद कई लोगों के घरों के चारों और भारी मात्रा में पानी भर जाने से लोग घरों में कैद हो गए। इसके बाद प्रशासन की मदद से इन्हें यहां से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

#WATCH | Due to heavy rainfall, water level of rivers in Prayagraj have risen to dangerous levels. Water enters people's homes.

"Residents, most of them students, are facing severe problems. Most students are planning to return to their homes," says a local pic.twitter.com/RuX5e45Gpw

— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूपी के प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया है। यही वजह रही कि तेज पानी का बहाव घरों तक में घुस आया। मीडिया से बात करते हुए एक स्थानीय ने बताया कि यहां रह रहे अधिकांश छात्र-छात्राएं, निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश छात्र अपने घरों को लौटने की योजना बना रहे हैं।

गौरतलब है कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर टूट रहा है। एमपी के 27 जिले बाढ़ की चपेट में हैं वहीं यूपी बिहार में भी स्थिति बेहद ही खतरनाक बनी हुई है।



Twitter Mentions