स्पोर्ट्स डेस्क।ऑस्ट्रेलिया की 25 साल की उभरती हुई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने विंबलडन 2021 का महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। आज शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने चेक गणराज्य की कारोलिना पिलिसकोवा को हराकर अपनेपहलेविंबलडन खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला 6-3, 6-7, 6-3 से बार्टी के पक्ष में आया। 2019 में भी बार्टी ग्रैंड स्लेम टाइटल जीत चुकी हैं। तब उन्होंने फ्रेंच ओपन टाइटल जीता था। वे अब तक दो ग्रैंडस्लेम जीत चुकी हैं।

???????? @ashbarty ???? Evonne Goolagong Cawley ????????

Whether it's 2021 or 1971, you always remember your first...#Wimbledon pic.twitter.com/djzUM8Buft

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2021

विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, एश्ले बार्टी ने विंबलडन की इस खिताबी जीत के साथ ही इतिहास रच दिया। 41 साल बाद किसी आस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी विंबलडन जीता है। एश्ले बार्टी सेपहले1980 में इवोन गुलागोंग ने विंबलडन ग्रैंडस्लेम जीता था। गुलागोंग 1971 में भी विंबलडन जीत चुकी थीं।

2011: Girls' singles champion
2021: Ladies' singles champion

The @ashbarty #Wimbledon evolution pic.twitter.com/T9f9kwz7Zt

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2021

वहीं एश्ले बार्टी के खाते में एक दिलचस्प रिकॉर्ड और आया। बार्टी ने 2011 में विंबलडन ग्रैंडस्लेम में गर्ल्स सिंगल्स में चैंपियन बनी थीं वहीं अब 10 साल बाद 2021 में उन्होंने लेडीज सिंगल्स का खिताब जीता है। वहीं 9 साल बाद विंबलडन ग्रैंडस्लेम में ये मौका आया जब फाइनल मुकाबला तीसरे और निर्णायक सेट तक चला हो। इससे पहले 2012 में तीन सेट तक मुकाबला खेला गया था।


Twitter Mentions