इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले में वामदल कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले के बाद आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में वामदलों ने 12 घंटों का बंद रखा है।

North 24 Paraganas: Left party workers block train track at Kanchrapara railway station, to protest after its workers were allegedly beaten up during a march to Nabanna in Kolkata yesterday

The Left Front has called a 12-hour bandh in West Bengal today. pic.twitter.com/mbA5M83z7m

— ANI (@ANI) February 12, 2021

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मामले में पश्चिम बंगाल के नबाना में हाल ही में लेफ्ट के कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया। इस मामले के बाद शुक्रवार को कांचरापारा रेलवे स्टेशन पर वामदलों के कुछ कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रेक रोककर आंदोलन किया। इस दौरान लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

पश्चिम बंगाल में सभी लेफ्ट पार्टियों की ओर से आज 12 घंटे का बंद रखा गया है। इस दौरान राज्यभर में लेफ्ट पार्टियों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में जल्द ही इस वर्ष विस चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।


Twitter Mentions