इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने आज बुधवार कोउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें 38 सदस्यों को यूपी में आगामी चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कुछ खास नामअजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और राशिद अल्वी के हैं जो समिति के सदस्य होंगे।

Pradesh Election Committee of Uttar Pradesh Congress Committee constituted.

Ajay Kumar Lallu, Salman Khurshid, Rajiv Shukla, PL Punia, RPN Singh and Rashid Alvi to also be the members of the committee. pic.twitter.com/eNLyMSckkB

— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान द्वारा आज जारी यूपी इलेक्शन कमेटी के सदस्यों में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी पूरी क्षमता के साथ आगामी चुनाव लड़ेगी।

इन नेताओं को मिली यूपी इलेक्शन कमेटी में जगह

1. अजय कुमार लल्लू (प्रदेश अध्यक्ष)

2.आराधना मोना मिश्रा

3. मोहसिना किदवई

4. सलमान खुर्शीद

5. निर्मल खत्री

6. प्रमोद तिवारी

7. राजीव शुक्ला

8. पी एल पुनिया

9. आरपीएन सिंह

10. विवेक बंसल

11. प्रदीप जैन आदित्य

12. प्रदीप माथुर

13. राजाराम पाल

14. राजेश मिश्रा

15. राकेश सचान

16. बेगम नूर बानो

17. जफर अली नकवी

18. हरेंद्र मलिक

19. राशिद अल्वी

20. मोहम्मद मुकीम

21. नसीमुद्दीन सिद्दीकी

22. आचार्य प्रमोद कृष्णम्

23. विभाकर शास्त्री

24. रंजीत सिंह जुदेव

25. अनुग्रह नारायण सिंह

26. विनोद चतुर्वेदी

27. अजय राय

28. अजय कपूर

29. संजय कपूर

30. इमरान मसूद

31. बृजलाल खाबरी

32. सुधांशु त्रिपाठी

33. बी पी सिंह

34. जितेंद्र बघेल

35. मसूद अख्तर

36. नरेश सैनी

37. सुहैल अंसारी

38. दीपक सिंह



Twitter Mentions