स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में पूरी दुनिया में अपने खेल से प्रशंसकों का दिल जीतने वाली क्रिकेट की सबसे एंटरटेनिंग जोड़ी आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और मार्क वॉ का आज जन्मदिन है। टेस्ट क्रिकेट में एक साथ खेलने वाली जुड़वा भाइयों की ये पहली जोड़ी है। 1965 में आज ही के दिन दोनों भाइयों का जन्म हुआ। सबसे खास बात है कि दोनों के जन्म में मात्र 4 मिनट का अंतर रहा था। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दोनों का जन्म हुआ। दोनों भाई आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Happy birthday to @CricketAus greats Steve and Mark Waugh, the first male twins to ever play Test cricket togetherpic.twitter.com/aE8lnhNmGy

— ICC (@ICC) June 2, 2021

स्टीव वॉ और मार्क जहां दोनों एक ही दिन जन्मे थे। वहीं क्रिकेट का आगाज दोनों ने 5 साल के अंतराल पर किया। स्टीव वॉ ने 1985-86 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था वहीं मार्क ने 1990-91 में जब अंतर्राष्ट्रीयक्रिकेट में कदम रखा। लेकिन उन्होंने अपने मैच में धमाका कर दिया। इस मैच में उन्होंने 138 रन की पारी खेली थी।

स्टीव और मार्क वॉ ने आस्ट्रेलिया के लिए 108 बार साथ में विपक्षी टीम के खिलाफ मैदान में अपना खेल दिखाया है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मार्क वॉ ने जहां 2002 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया वहीं उनके 4 मिनट बड़े भाई स्टीव ने 2004 में क्रिकेट को अलविदा कहा।


Twitter Mentions