इंटरनेट डेस्क।सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद बुधवार रात गहलोत सरकार ने भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बुधवार देर शाम बाद हुई कैबिनेट बैठक में सीएम ने ये फैसला लिया। इसके बादप्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के फैसले की जानकारीशिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया को दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय किया गया है।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 2, 2021

सीएम अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भी इसकी सूचना दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया किवीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय किया गया है।

Rajasthan government cancels class 10th and class 12th state board exams pic.twitter.com/96KLBjgAel

— ANI (@ANI) June 2, 2021

अब राज्य में10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का फॉर्मूला राजस्थान बोर्ड और शिक्षा विभाग मिलकर बनाएंगे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर इस बार 21.58 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 10वीं में 12 लाख व 12वीं मेंसाढे़ 9 लाख स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे।


Twitter Mentions