इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से किसान आंदोलन को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार को अहम छोडक़र किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में किसानों को आने से रोकने के लिए केंद्र सरकार जिस तरह के इंतजाम कर रही है यह एक लोकतांत्रिक देश में अच्छी परंपरा नहीं है। आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए सडक़ों को खोदना, कीलें और कंटीले तार लगाना अच्छी नीति नहीं है।

यूपीए सरकार के समय कई बड़े आंदोलन हुए लेकिन इनमें लोगों को शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर कभी भी ऐसी दमनकारी नीति नहीं अपनाई गई। सरकार द्वारा ही सरकारी संपत्ति का नुकसान करना निंदनीय है। मोदी सरकार को अहम छोडक़र किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए।


UPA सरकार के समय कई बड़े आंदोलन हुए लेकिन इनमें लोगों को शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर कभी भी ऐसी दमनकारी नीति नहीं अपनाई गई। सरकार द्वारा ही सरकारी संपत्ति का नुकसान करना निंदनीय है। मोदी सरकार को अहम छोड़कर किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 2, 2021

Twitter Mentions