इंटरनेट डेस्क। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इन किसानों के समर्थन में आज किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है।

इसी के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया। इस मौके पर राजस्थान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर कृषि कानूनों को लेकर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने इस दौरान किसानों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि हमारे अन्नदाताओं ने हर परिस्थिति व संकट में देश की प्रगति का मार्ग सुनिश्चित किया है, परंतु केंद्र सरकार ने किसानों के अधिकारों को ही संकट में डाल दिया है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया है।गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों को लेकर आज एक बार फिर से किसान संगठनों की केन्द्र सरकार के साथ वार्ता हो रही है।


हमारे अन्नदाताओं ने हर परिस्थिति व संकट में देश की प्रगति का मार्ग सुनिश्चित किया है परंतु केंद्र सरकार ने किसानों के अधिकारों को ही संकट में डाल दिया है। आज किसान अधिकार दिवस पर सिविल लाइंस फाटक, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में किसानों की आवाज बुलंद की। pic.twitter.com/DMngxhIj33

— Sachin Pilot (@SachinPilot) January 15, 2021

Twitter Mentions