इंटरनेट डेस्क। कोरोना माहमारी का असर अब राजस्थान में भी कम हो रहा है। आज गुरुवार को सीए अशोक गहलोत ने राज्य में कोवि प्रबंधन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा किराज्य सरकार करीब 15 माह से कोरोना संकट का सामना कर रही है। सभी वर्गों का साथ लेकर हमने कोविड का बेहतरीन प्रबंधन किया है राज्य के विकास को भी प्रभावित नहीं होने दिया।

कोरोना से निपटने के लिए दो बातों को मानना होगा। पहला कोरोना नियमों का पालन करना होगा। दूसरा वैक्सीन की डोज़ लेनी होगी। पूरी दुनिया में डॉक्टरों की एक राय बन चुकी है कि ये दो चीजें ही कोविड से लोगों को बचा सकती है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/epYNm17SbM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2021

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा किराजस्व अर्जन पर कोविड के विपरीत प्रभाव के बावजूद जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा किकोविड महामारी की गंभीर चुनौती के बीच भी राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ गुड गवर्नेंस देने का प्रयास किया है। जनता से किये वादों को हमारी सरकार पूरे संकल्प के साथ धरातल पर उतार रही है। हमारा प्रयास है जो भी विकास कार्य प्रारंभ हो,वे तय समय सीमा में पूरे हों।

राज्य सरकार करीब 15 माह से कोरोना संकट का सामना कर रही है। सभी वर्गों का साथ लेकर हमने कोविड का बेहतरीन प्रबंधन किया है राज्य के विकास को भी प्रभावित नहीं होने दिया।
राजस्व अर्जन पर कोविड के विपरीत प्रभाव के बावजूद जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 3, 2021

उन्होंने कहा किकोरोना से निपटने के लिए दो बातों को मानना होगा। पहला कोरोना नियमों का पालन करना होगा। दूसरा वैक्सीन की डोज़ लेनी होगी। पूरी दुनिया में डॉक्टरों की एक राय बन चुकी है कि ये दो चीजें ही कोविड से लोगों को बचा सकती है।


Twitter Mentions