इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक छोटी बच्ची को पोलियो की खुराक पिलाकर राज्य में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं 5 साल तक के बच्चे को लेकर यहां पहुंची और पोलियो की खुराक पिलाई। राज्य की स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निवास पर अभियान को लेकर पूरे इंतजाम किए हैं।
Jaipur: Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot launches Pulse Polio Programme in the state; administers polio drops to children less than five years of age at his residence. pic.twitter.com/p2kM5VClQp
— ANI (@ANI) January 31, 2021वहीं इससे पहले कल शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के तहत 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा।
राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत निवास पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का राज्यस्तरीय शुभारम्भ किया।
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार...#PolioRavivar pic.twitter.com/54lBfkpYp6
रिपोर्ट के मुताबित, पोलियो अभियान के दौरान यानी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कोरोना टीकारकरण अभियान को रोक दिया गया है।
गौरतलब है कि पोलियो टीकाकरण अभियान वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है और इसकी शुरुआत आमतौर पर शुरुआती महीनों में की जाती है।