इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा किभाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है। सपा की विजयी यात्रा आज कानपुर पहुंची। यहां एक चुनावी रैली को अखिलेश यादव ने संबोधित किया।

Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav addresses a rally in Kanpur amid a large gathering of supporters. pic.twitter.com/f9Qz3rD28y

— ANI UP (@ANINewsUP) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में चुनावी कार्यक्रम से पहले मीडिया से हुई बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा किसमाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।

गौरतलब है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी की राजधानी लखनऊ से विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी विजयी यात्री की शुरूआत की गई है। विजयी यात्रा के जरिये अखिलेश यादव यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।



Twitter Mentions