इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी में आज शामिल हो रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता का नाम अब सामने आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद आज बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

LIVE: Shri @JitinPrasada joins BJP in presence of Shri @PiyushGoyal at BJP HQ. https://t.co/jtF3FBzMik

— BJP (@BJP4India) June 9, 2021

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी लाइव कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 2014 में जितिन प्रसाद लोकसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा की रेखा वर्मा ने उन्हें यूपी की शाहजहांपुर सीट से हराया था। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी में महासचिव की भूमिका निभा रहे थे।

जितिन प्रसाद ने 2010 में टीवी पत्रकार नेहा सेठ के साथ विवाह किया था। प्रसाद का जन्म 29 नवम्बर 1973 को यूपी के शाहजहानपुर में हुआ था। बताया जाता है किउनके दादा ज्योति प्रसाद कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। वहीं उनकी दादी पामेला प्रसाद कपूरथला के शाही सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके परदादा ज्वाला प्रसाद एक औपनिवेशिक सिविल सेवा अधिकारी और परदादी पूर्णिमा देवी थीं, जो नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के भाई हेमेंद्रनाथ टैगोर की सबसे छोटी बेटी थीं।



Twitter Mentions