खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रलिया की पहली पारी 369 पर समाप्त होने के बाद आज यानि रविवार को तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में छह विकेट एक समय 186 रनों पर ही गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में मजबूत लीड की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन डेब्यू टेस्ट खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कंगारूओं के किए कराए पर पानी फेर दिया। विकेटकीपर ऋषभ पंत के आउट होने के बाद दोनों ने ऐसा मोर्चा संभाला कि सातवें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी कर ली।

दोनों गेंदबाजों की इस जोड़ी ने गाबा पर रिकॉर्डभरी पारी खेली। इस मैदान पर दोनों ने 30 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 8 विकेट पर 326 रन बना लिए थे। वॉशिंगटन सुंदर 60 रन और सिराज 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इसके साथ ही दोनों ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मनोज प्रभाकर के 30 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब शार्दुल और वॉशिंगटन के नाम गाबा मैदान पर सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है।

A dream debut for @Sundarwashi5 as he brings up his maiden Test FIFTY here at the Gabba.

Live - https://t.co/bSiJ4wW9ej #AUSvIND pic.twitter.com/8fqU934D83

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021

दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी से पहले भारत ने सुबह के सेशन में चेतेश्वर पुजारा (25) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (37) तथा दूसरे सेशन में मयंक अग्रवाल (38) और ऋषभ पंत (23) के विकेट गंवाए। इन चारों बल्लेबाजों ने सकारात्मक शुरुआत की लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए हैं। सुंदर और शार्दूल की जोड़ी ने अपनी रक्षात्मक तकनीक से दर्शकों के साथ ही कॉमेंटेटर और पूर्व दिग्गजों को प्रभावित किया।


Twitter Mentions