इंटरनेट डेस्क। देश में जहां कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है वहीं बड़ी संख्या में ऑक्सीजन की कमी पूरे देश में देखी जा रही है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए कई देशों के जरिये भारत को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। इस मदद में भारतीय सेना की तीनों विंग बड़ी मजबूती के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। आज सिंगापुर से भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ऐरावत के जरिये बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की डिलेवरी भारत के लिए कर दी गई है। कुछ ही घंटों बाद ये जहाज भारत पहुंच जाएगा।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आज बुधवार को सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के हवाले से खबर मिली है कि भारतीय नौसेनाका जहाज आईएनएस ऐरावत3650 ऑक्सीजन सिलेंडर, 8 आईएसओ टैंक और अन्य मेडिकल गुड्स के साथ सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो चुका है। जल्द ही देश मेंऑक्सीजन की कमी को पूरा कर लिया जाएगा।

Indian Navy's INS Airavat on its way with 3650 oxygen cylinders, 8 ISO tanks and much more: High Commission of India in Singapore#COVID19 pic.twitter.com/dVPXb48e3G

— ANI (@ANI) May 5, 2021

गौरतलब है कि देशभर के अस्पतालों में लगातारऑक्सीजन की कमी नहीं होने से कोरोना मरीजों का हाल बेहाल है। कई अस्पतालों मेंऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगों ने बड़ी संख्या में दम तोड़ा है।ऑक्सीजन की कमी देश में लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है।



Twitter Mentions