स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद अब टीम इंडिया श्रीलंकाई दौरे पर जाएगी। लेकिन ये भारतीय टीम की बी टीम होगी। मुख्य टीम अभी इंग्लैंड में ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय कप्तान शिखर धवन और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की एक फोटो बीसीसीआई ने जारी की है जो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही है।

Say hello to #TeamIndia's captain & coach for the Sri Lanka tour ????????????

We are excited. Are you? ????#SLvIND pic.twitter.com/OnNMzRX4ZB

— BCCI (@BCCI) June 27, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार,बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए एक अलग टीम का चयन किया।इस दौरे के लिए राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाया गया है।वहीं, शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे।राहुल द्रविड़ के कोच बनाए जाने पर भारतीय फैंस बेहद खुश हैं। श्रीलंका जाने से पहले राहुल द्रविड़ और शिखर धवन ने मीडिया से बातचीत की और अपनी राय भी शेयर की।

All SET! ????

Sri Lanka bound ????????✈️#TeamIndia ???????? #SLvIND pic.twitter.com/eOMmiuxi28

— BCCI (@BCCI) June 28, 2021

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि श्रीलंका दौरे के लिए टीम के कप्तान और कोच का अभिवादन करें।हम बेहद उत्साहित हैं, क्या आप भी?" इसके बाद से ट्विटर पर राहुल द्रविड़ ट्रेंड करने लगा है।भारतीय फैंस जमकर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट में ये पहला मौका है जब दो भारतीय टीमें अलग अलग देश के साथ क्रिकेट खेलती नजर आएगी। एक श्रीलंका में एक इंग्लैंड में।


Twitter Mentions