स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले मेंतीसरे दिन का खेल होने तक कीवी टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है।न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुका है।न्यूजीलैंड भारत से अभी 116 रन पीछे है।तीसरे दिन दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी को 217 रन पर समेट दिया था। अब आज सोमवार को मैच का चौथा दिन है। टीम इंडिया को आज जल्द न्यूजीलैंड टीम को आउट करना होगा।

???? New Zealands fightback
???? His fifth five-wicket haul
???? Indias total of 217@BLACKCAPS quick Kyle Jamieson discusses it all after day three of the #WTC21 Final.#INDvNZ pic.twitter.com/spFZPv7Xdm

— ICC (@ICC) June 20, 2021

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,न्यूजीलैंड की ओर से स्टंप्स तक कप्तान केन विलियम्सन 37 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन और रॉस टेलर दो गेंदों पर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को अबतक एक-एक विकेट मिला है।

Celebrations in the India camp ????#WTC21 Final | #INDvNZ pic.twitter.com/lz3ZW0FlND

— ICC (@ICC) June 20, 2021

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही अच्छी रही. कॉनवे औ टॉम लाथम ने बेहद संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।अश्विन ने लाथम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई जिन्होंने 104 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए।इसके बाद इशांत ने कॉनवे को आउट किया. कॉनवे ने 153 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 54 रन बनाए।


Twitter Mentions