इंटरनेट डेस्क। प्रसार भारती ने दूरदर्शन समाचार के लिए नई दिल्ली स्थित कार्यालय के लिए असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर, ब्रॉडकास्ट एक्जीक्यूटिव, कॉपी राइटर, गेस्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। मीडिया से जुड़े पात्र आवेदक 20 अप्रैल 2021 या उससे पहले इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

1. असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर - 04 पद

2. ब्रॉडकास्ट एग्जीक्यूटिव ग्रेड- I - 05 पद

3. कॉपी राइटर ग्रेड- II - 04 पद

4. गेस्ट कोऑर्डिनेटर ग्रेड- I - 01 पद

5. गेस्ट कोऑर्डिनेटर ग्रेड- II - 01 पद

इस तरह करें आवेदन - पात्र आवेदक प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 20 अप्रैल 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें व आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/3t3s5ZF पर विजिट करें।