खेल डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के पहली पारी पारी के 381 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने आज रविववार को चाय तक 81.2 ओवरों में 6 विकेट पर 252 रन बना लिये हैं। कप्तान जो रूट 137 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर टॉम बेस एक रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

England are 252/6 at tea on day three, trailing Sri Lanka by 129 runs.

Joe Root is unbeaten on 137#SLvENG | https://t.co/BtLz95cMXH pic.twitter.com/DYFgLp6aT0

— ICC (@ICC) January 24, 2021

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक क्रॉले 05 और डॉम सिब्ले शून्य के स्कोर पर लसिथ एंबुलदेनिया का शिकार बने। इसके बाद आए जॉनी बेयरस्टॉ को भी एंबुलदेनिया ने 28 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। जोस बटलर ने 55 रनों की पारी खेली।

डेन लॉरेस 3 रन और सैम करैन 13 रन बनाकर श्रीलंकाई स्पिनर एंबुलदेनिया के अगले शिकार बने। श्रीलंका का ये युवा गेंदबाज 29 ओवरों की गेंदबाजी में 5 ओवर मेडन के साथ 5 विकेट अब तक झटक चुका हैं।


Twitter Mentions